Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों, आश्रितों को मान-सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular