बीएड कॉलेज गिरिडीह की ओर से वृक्षारोपण किया गया
RELATED ARTICLES
इसके बाद लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गिरिडीह शहर में प्लांट डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव चलाया गया। इस क्रम में कई तरह के पौधे का वितरण लोगों के बीच किया गया।प्रशिक्षुओं ने अपने हाथों में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ और अन्य तरह के तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल शालिनी खोवाला ने कहा की इस बार का जो प्रचण्ड गर्मी हुआ इससे लोगों को सीख लेने की आवश्यकता है। लगातार कट रहे पेड़ पौधे के कारण पर्यावरण का संरक्षण नहीं हो पा रहा है और जितना अधिक पौधा लगना चाहिए उतना नहीं लग पा रहा है। अगर हम सभी जागरूक होंगे और प्रकृति के संतुलन को फिर से बनाएंगे तो भविष्य निश्चित एवं सुखमय व्यतीत होगा। कार्यक्रम समन्वयक सह सहायक व्याख्याता आशीष राज राजेंद्र प्रसाद प्रशिक्षु में लिली केसरी दयानंद उमाशंकर सुशीला शिखा अंजू सोम सहज सुंदरी प्रीति पवन देजी आदि प्रशिक्षु मौजूद थे।