Monday, September 28, 2026
Homeक्राइमघर में अकेली थी किशोरी, मिस्त्री ने कर डाली घिनौनी हरकत

घर में अकेली थी किशोरी, मिस्त्री ने कर डाली घिनौनी हरकत

शिमला। शिमला जिले में एक नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घर की मरम्मत के लिए बुलाये गए एक मिस्त्री पर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने का आरोप लगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने मिस्त्री को घर में किसी काम की मरम्मत के लिए बुलाया था।

पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी ने घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पोक्सो कानून समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ये चौंकाने वाला मामला शिमला जिला के रोहडू थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार रोहड़ू तहसील के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में इस सम्बंध में शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर की मरम्मत का काम करवाने के लिए मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक मिस्त्री रोहित को बुलाया था। 27 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे जब महिला और उनके परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, उस समय रोहित ने घर में अकेली पाई गई उनकी 15 साल की मानसिक रूप से बीमार बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी ने परिवार के बाहर होने का फायदा उठाया और नाबालिग के साथ गलत इरादे से व्यवहार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कोर्ट में पेश कर अभियुक्त का रिमांड हासिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular