Sunday, June 28, 2026
Homeक्राइमपांच वर्षीय बेटे की मां ने की हत्या

पांच वर्षीय बेटे की मां ने की हत्या

बाक्सा (असम) : बाक्सा जिले के जोपाडंग दिरिंगापुर इलाके में पांच साल के बच्चे की उसकी मां द्वारा बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के जोपाडंग दिरिंगापुर इलाके में नेउसी बोरो नामक महिला ने अपने पांच साल के बेटे रणबीर सिंह बोरो को दाव से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

अपने पांच साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने हत्यारन मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular