Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने ED की छापेमारी को हेमंत...

झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने ED की छापेमारी को हेमंत सरकार पर दवाब बनाने वाला कदम बताया

राँची : झारखण्ड में अवैध खनन मामले में ED की छापेमारी सुबह से ही जारी है. ED ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू और साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव, आर्किटेक्ट बिनोद कुमार समेत 10 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर रही है.रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं।किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने ED की छापेमारी को हेमंत सरकार पर दवाब बनाने वाला कदम बताते हुए इसे केंद्र सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular