Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भमाकपा पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात 19 को आएंगी झारखंड

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात 19 को आएंगी झारखंड

रांची : माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात 19 से 22 दिसम्बर तक संताल परगना के दौरे पर आ रहीं है। विप्लव ने बुधवार को बताया कि इस दौरान करात गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका जिला मे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी।

साथ ही क्षेत्र के ज्वलंत जन और वर्गीय मुद्दों पर पार्टी के जरिये आयोजित किए जाने वाले अभियान की तैयारियों का भी जायजा लेंगीं। इस दौरान राज्य कार्यालय से भी कई नेता उनके साथ दौरे पर जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular