Thursday, July 23, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी 16...

झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी 16 और 17 को

RANCHI : राजधानी रांची के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक में झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस प्रेस वार्ता में झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी के पदाधिकारी पुष्कर महतो ने बताया कि आगामी 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा झारखंड आंदोलनकारी की ओर से की गई है

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र पाठक ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारी के हक, अधिकार एवं सम्मान को लेकर हमारी पार्टी हमेशा इनका समर्थन करेगी एवं इस आर्थिक नाकेबंदी में भी पूर्ण रूप से पार्टी समर्थन करती है

RELATED ARTICLES

Most Popular