Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भजमशेदपुर में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

जमशेदपुर में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

जमशेदपुर में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। ये हादसा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बोधन वाले घाट पर हुआ था। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा हादसे में घायल लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घायलों से मिलने के लिए TMC पहुंचे। पूर्वी सिंहभूम में मंजूनाथ भजंत्री और सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। डीसी ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पहुंचा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर  लुढ़क गया, जिससे कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular