Saturday, March 15, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा ने की तेलंगाना के लिए 52 नामों की पहली सूची जारी

भाजपा ने की तेलंगाना के लिए 52 नामों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए आज अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में 52 नाम है। इसमें तीन सांसदों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा इसमें टी राजा सिंह का भी नाम है जिसका निलंबन आज ही पार्टी ने रद्द किया है।

टीआरएस सरकार में मंत्री रहे और अब भाजपा से विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद और गजवेल दो जगह से टिकट दिया गया है। गजवेल से मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा सांसद गजवेल बंडी संजय को करीमनगर, सांसद धर्मपुरी अरविंद को कोरटिया, सांसद सोयम बापू राव को बोथ और टी राजा सिंह को गोशामहल से टिकट दिया है। पार्टी की आज जारी सूची में 12 महिलाओं के नाम हैं। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular