Tuesday, November 25, 2025
Homeखबर स्तम्भगणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार निर्देश दिये गये।

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया गया।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून इस तरह हैं-

  1. सेना
  2. सीआरपीएफ
  3. आईटीबीपी
  4. सीआईएसएफ
  5. एसएसबी
  6. उड़ीसा़ पुलिस
  7. झारखण्ड जगुआर
  8. जैप-1
  9. जैप-2
  10. जैप-10
  11. आईआरबी-05
  12. रांची जिला पुलिस (पुरुष)
  13. रांची जिला पुलिस (महिला)
  14. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी
  15. एनसीसी (ब्वॉयज)
  16. एनसीसी (गर्ल्स)

बैण्ड पार्टी निम्न हैं-

  1. सेना बैण्ड
  2. जैप-1 बैण्ड
  3. जैप-10 बैण्ड
  4. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड पार्टी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमांड के रुप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी हैं। सेकेण्ड इन कमांड के रुप में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular