Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी और मनिका की पूर्व प्रखंड  प्रमुख गायत्री देवी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सर्वप्रथम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में लोगों का जुड़ाव हो रहा है उससे लगता है कि आगामी चुनाव में झारखंड प्रदेश सहित केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी का शासन होगा |

RELATED ARTICLES

Most Popular