Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भरामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राम...

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राम मंदिर की सुरक्षा करेगी एसटीएफ

नई दिल्ली : अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां बड़ी तेजी से चल रही हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)अब भव्य राम मंदिर की सुरक्षा करेगी।यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनता के लिए खुलेगा राम मंदिर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किये जाने के बाद 70 एकड़ में फैला राम मंदिर रामभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक विशेष कार्यबल पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मुख्य परिसर सहित मंदिर परिसर की सुरक्षा करेगा, जो 380 फुट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा होगा।

सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ को हटाया जाएगा

अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर की सुरक्षा कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को धीरे-धीरे हटा लिया जाएगा। अर्धसैनिक बल ने 5 जुलाई 2005 को रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर हुए एक आतंकवादी हमले को पांच आतंकवादियों को मारकर विफल कर दिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular