Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भनये वर्ष की खुशी मातम में हुई तब्दील

नये वर्ष की खुशी मातम में हुई तब्दील

पिकनिक मानाने गए  युवक का कुंए में तैरता मिला लाश,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़वार गांव मे एक परिवार की नव वर्ष की खुशियां तब मातम में तब्दील हो गई जब घर का बेटा नये की पिकनिक मनाकर लौटने के चन्द घंटों बाद ही घर से लापता हो गया। घटना में लापता युवक की पहचान गांव के विनय उर्फ जागो भुईयां के रूप में की गई। मामले की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को मिली तो परिवार वालो ने देर रात से ही उसकी खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी क्रम में घटना के दो दिनों के बाद गांव के ही एक कुएं में युवक का शव तैरते हुए मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी टंडवा थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकलते हुए पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। लापता युवक के शव की बरामद की के बाद परिवार समिति पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने गांव के ही उदय भुईयां व अन्य पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस परिवार वालों के ब्यान के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular