Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई के लिए रवाना

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई के लिए रवाना

रांची : राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात के बीच महामहिम राज्यपाल चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. 8 तारीख को उनके वापस आने की बात कही जा रही है. राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि राजभवन राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहराई से नजर रख रहा है. दुर्भाग्य से यह बिगड़ती जा रही है और यह स्थिति दर्दनाक है |

उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गठबंधन दलों के मंत्रियों और विधायकों को लिखे गए पत्र में कहा कि तीन जनवरी को शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन सहयोगियों के विधायकों की बैठक बुलाई गई है. कृपया बैठक में समय पर भागीदारी सुनिश्चित करें |

RELATED ARTICLES

Most Popular