बोकारो : होमगार्ड के बहाली में धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने बोकारो के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि जो लोग अहर्ताएं पूरी नहीं किए हैं उनकी भी लिस्ट में नाम आ गया है. जो लोग दौड़ पूरा कर चुके हैं उनका भी नाम इस लिस्ट से गायब कर दिया गया है. अभ्यर्थियों ने एसपी से इस बहाली को रद्द करने की मांग करते हुए इसकी जांच करने की मांग किया है. अभ्यर्थियों ने बताया कि इस मामले में पूरी तरह से अनियमितता बरती गई है. तथा पैसे की लेनदेन के बल पर बहाली की गई है अभ्यर्थियों ने कहा कि ऊंची कूद एवं लंबी कूद समेत कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक मैने पास किया है. इसके बावजूद भी हम लोगों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है. अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थियों ने कहा कि जो लोगों ने मेरिट लिस्ट में नहीं आया है उन्हें भी पास किया गया है. तथा मेरिट वाले अभ्यर्थियों को इससे अलग कर दिया गया है अभ्यर्थियों ने कहा कि टाइपिंग से लेकर सभी तरह के परीक्षाओं में अनियमितताएं बरती गई है.