रांची : आजसू पार्टी ने राज्य में राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने पर बल दिया है। इस दिशा में नवसंकल्प के नवनिर्माण और सुशासन से स्वशासन की ओर की सोच के साथ पार्टी में नई कमेटी का गठन किया है।
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा की झारखंड बनने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा केंद्रीय समिति में अब पचास प्रतिशत युवाओं और तीस प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी चौबीस जिलों से 498 केंद्रीय समिति के सदस्यों के नाम का चयन किया गया है। जिसमें 187 पदाधिकारी के नाम की घोषणा कर दी गई है।
