Friday, May 8, 2026
Homeखबर स्तम्भझुग्गी बस्तियों में रहने वाले तथा बूचड़खानों के संचालकों ने किया डीसी...

झुग्गी बस्तियों में रहने वाले तथा बूचड़खानों के संचालकों ने किया डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

बोकारो :  बोकारो के सेक्टर 12 मोड़ के समीप रहने वाले झुग्गी बस्तियों तथा सड़क किनारे बूचड़ खानो के संचालकों ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झुग्गी झोपड़ी वासी सह फुटपाथी दुकानदार महासंघ बैनर तले अपनी मांगों को लेकर बोकारो के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन एयरपोर्ट को लेकर झुग्गी झोपड़ी, तथा बूचड़खानो को हटाने के लिए फरमान जारी किया है,15 दिसंबर तक हटा देने का आदेश जारी किया है,यदि ऐसा हुआ तो सैकड़ो परिवार भुखमरी के कगार पर खड़े हो जाएंगे.प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस पुनीत कार्य के हम बाधक नहीं है,खुशी हमे भी है कि यहां से जहाज उड़े लेकिन इसके पूर्व हम लोगो को पुनर्वासित किया जाय,ताकि हमे दो जून की रोटी सकून से मिल सके.

प्रदर्शनारियो ने मांग पत्र भी सौंपा है.इनका कहना है कि वर्षो से हम यहां रहते आए हैं,हमारे कई पुश्त यहां रहा,आखिर अब हम कहां जायेंगे.प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमे रहने के लिए जमीन मुहैया कराई जाय.सनद रहे कि जिस जमीन को खाली कराने की बात कही जा रही है वह जमीन बोकारो स्टील प्लांट की है.बगल में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया गया है जहां से 28 फरवरी को उड़ान संभावित है.

RELATED ARTICLES

Most Popular