Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची एयरपोर्ट मे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का...

रांची एयरपोर्ट मे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन,अपने निजी काम के लिए आए हैं झारखंड

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान एक निजी कार्यक्रम के तहत सेवा विमान से रांची पहुंचे। वे पटना से सीधे रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे जहां पर भारी संख्या में LJP के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार वह रांची से सीधे मां छिन्न मस्तिके  मंदिर रजरप्पा रामगढ़ के लिए रवाना हो गये। उसके बाद दिल्ली के लिए होंगे रवाना.

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जिसमें यह पता चल गया कि देश में सिर्फ मोदी की गारंटी चलती है। आने वाले समय में एनडीए 400 सीट प्राप्त करेगी और इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा |

RELATED ARTICLES

Most Popular