Wednesday, September 2, 2026
Homeखबर स्तम्भगैस की किल्लत को लेकर चतरा में सड़क जाम, एजेंसी पर मनमानी...

गैस की किल्लत को लेकर चतरा में सड़क जाम, एजेंसी पर मनमानी का आरोप

एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों का प्रदर्शन, कई घंटों तक बाधित रहा आवागमन

Highlights:

  • चतरा में गैस की किल्लत को लेकर लोगों का सड़क जाम
  • गैस एजेंसी पर मनमानी और अधिक कीमत वसूलने का आरोप
  • कई दिनों से गैस नहीं मिलने की शिकायत
  • एजेंसी बंद होने से लोगों में बढ़ा आक्रोश
  • घंटों जाम रहने से यातायात प्रभावित

विस्तार

गैस नहीं मिलने से भड़के लोग

झारखंड के चतरा जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

कई दिनों से गैस नहीं मिलने की शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन-चार दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। हर दिन एजेंसी की ओर से उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि आज नहीं, कल गैस मिलेगा। लेकिन जब लोग अगले दिन पहुंचते हैं तो गैस उपलब्ध नहीं रहती।

एजेंसी पर मनमानी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लेने पर ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

एजेंसी बंद होने से बढ़ा आक्रोश

लोगों ने बताया कि गुरुवार को काफी हंगामे के बाद एजेंसी कर्मियों ने आश्वासन दिया था कि अगले दिन गैस उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को जब लोग सुबह से गैस लेने पहुंचे तो एजेंसी बंद मिली और कर्मचारी वहां से फरार थे। फोन करने पर भी किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

रसीद लेकर बैठे लोग, नहीं मिला गैस

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस की रसीद भी कटवा ली है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular