सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी; 1,309 टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती, 63.05% मतदान दर्ज
Highlights
- 48 नगर निकायों में मतगणना शुरू
- 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में काउंटिंग जारी
- 1,309 टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती
- कुल 63.05% मतदान
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विस्तार
रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राज्य के 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद अब परिणामों का दौर शुरू हो चुका है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 1,309 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकृत एजेंटों और अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।
मतदान प्रतिशत
इस चुनाव में कुल 63.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2018 के 64.66 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा कम है।महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इस बार मतपत्र में NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं था।
