Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची सांसद संजय सेठ ने डाला वोट, मतदान व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची सांसद संजय सेठ ने डाला वोट, मतदान व्यवस्था पर उठाए सवाल

वार्ड 33 के बूथ संख्या 11 पर किया मतदान; मेयर और वार्ड वोट एक ही मतपेटी में डाले जाने पर जताई आपत्ति

Highlights

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया मतदान
  • वार्ड नंबर 33 के मतदान केंद्र संख्या 11 पर डाला वोट
  • मतदान व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • मेयर और वार्ड प्रत्याशी के वोट एक ही मतपेटी में डालने पर आपत्ति
  • पत्नी का वोट अलग केंद्र पर होने का जिक्र

विस्तार

रांची। रांची के सांसद सह देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगर निकाय चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वार्ड नंबर 33 के मतदान केंद्र संख्या 11 पर पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। मतदान के बाद संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनावी व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए।

मतदान व्यवस्था पर सवाल

संजय सेठ ने कहा कि मेयर और वार्ड प्रत्याशी के वोट एक ही मतपेटी में डाले जा रहे हैं, जिससे मतगणना के समय कठिनाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग पदों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए थी, ताकि गिनती की प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी हो सके।

परिवार के साथ मतदान की परंपरा

संजय सेठ ने यह भी कहा कि वे जीवन भर अपने परिवार के साथ मतदान करने आते रहे हैं, लेकिन इस बार अकेले मतदान करने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का वोट उनके मतदान केंद्र से लगभग 1 किलोमीटर दूर दूसरे केंद्र पर है, जिसके कारण वे साथ मतदान नहीं कर सके।

मतदाताओं से अपील

रक्षा राज्य मंत्री ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular