Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भहजारीबाग डाक प्रमंडल का डाक मेला आयोजित, योजनाओं की दी गई विस्तृत...

हजारीबाग डाक प्रमंडल का डाक मेला आयोजित, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

पैराडाइज रिसॉर्ट में हुआ आयोजन, डाक जीवन बीमा व बचत योजनाओं पर जागरूकता

Highlights

  • हजारीबाग में डाक मेला आयोजित
  • पैराडाइज रिसॉर्ट में हुआ कार्यक्रम
  • डाक निदेशक रामविलास चौधरी रहे मुख्य अतिथि
  • बीमा व बचत योजनाओं की जानकारी
  • वित्तीय समावेशन पर जोर
  • उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान

विस्तार

हजारीबाग डाक प्रमंडल की ओर से मंगलवार को पैराडाइज रिसॉर्ट में डाक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाक निदेशक रामविलास चौधरी एवं उप मंडलीय डाक जीवन बीमा मंडल प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

डाक विभाग की भूमिका पर जोर

डाक निदेशक रामविलास चौधरी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में भी डाक विभाग अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि विभाग का व्यापक नेटवर्क सरकार के वित्तीय समावेशन के विजन को साकार करने में लगा हुआ है।

बीमा योजनाओं के लाभ बताए

उप मंडलीय डाक जीवन बीमा मंडल प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि

  • डाक जीवन बीमा अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में कम प्रीमियम पर अधिक बोनस प्रदान करता है।

इन अधिकारियों ने दी जानकारी

कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश पासवान,
डाक निरीक्षक अशोक मंडल,
ऋषिकांत सिंह,
विकास रंजन,
आशीष पांडेय

ने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

योजनाओं पर दी गई जानकारी

मेले में आम लोगों को निम्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया

  • डाक जीवन बीमा
  • ग्रामीण डाक जीवन बीमा
  • लघु बचत योजनाएं
  • एसबीआरडी
  • टीडी
  • एमआईएस
  • एनएससी
  • केवीपी/केबीबी
  • पीपीएफ
  • कन्या समृद्धि योजना

उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

कार्यक्रम का समापन विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान के साथ किया गया।प्रथम पुरस्कार चतरा उपडाकघर के उपडाकपाल मनीष कुमार गुप्ता को प्रदान किया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular