Wednesday, April 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची और तेजपुर में खुलेंगे उत्तर भारत के पहले मानसिक स्वास्थ्य संस्थान,...

रांची और तेजपुर में खुलेंगे उत्तर भारत के पहले मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, बाबूलाल मरांडी ने बजट को बताया ऐतिहासिक

केंद्रीय बजट में NIMHANS-2 की घोषणा, झारखंड समेत उत्तर भारत को मिलेगा बड़ा तोहफा

Highlights 

  • रांची और तेजपुर में खोले जाएंगे उत्तर भारत के पहले मानसिक स्वास्थ्य संस्थान
  • NIMHANS-2 के रूप में विकसित होंगे नए केंद्र
  • केंद्रीय बजट 2026 में की गई महत्वपूर्ण घोषणा
  • बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर जताई खुशी
  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

विस्तार 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची और असम के तेजपुर में उत्तर भारत के पहले अत्याधुनिक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान खोले जाएंगे। इसे लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताई है।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रांची और तेजपुर में NIMHANS-2 के रूप में उत्तर भारत के पहले मानसिक स्वास्थ्य संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने इसे केंद्रीय बजट 2026 की बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने इस घोषणा को विकसित भारत बजट की दिशा में एक अहम पहल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular