Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली न्यायमूर्ति...

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

 हाइलाइट्स

  • राज भवन के दरबार हॉल में हुआ विशेष समारोह
    • न्यायमूर्ति नवनीत कुमार (सेवानिवृत न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट) ने ली शपथ
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • समारोह में वरीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

विस्तार

रांची-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार (झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश) को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायपालिका से जुड़े प्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular