Friday, March 14, 2025
Homeखबर स्तम्भमानसरोवर तालाब में साफ सफाई अभियान चलाया गया

मानसरोवर तालाब में साफ सफाई अभियान चलाया गया

गिरिडीह : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को 11 बजे से पुराना पुलिस लाइन स्थित मानसरोवर तालाब में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर गिरिडीह संत निरंकारी की मुखी माधुरी माता और सभी मिशन सेवा दल के सेवादार साफ सफाई अभियान में लगे हुए थे। सभी सदस्यों ने श्रमदान कर तालाब को स्वच्छ बनाया। इस दौरान मानसरोवर तालाब में पानी के ऊपर फैली झाग,पानी में जमा गाद को बाहर निकाला गया। तालाब के किनारे फैले गंदगी को साफ़ किया गया। इस मौके पर मुखी माधुरी माताजी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन पूरे देश भर में चल रहा है। सदगुरु के अनुसार पूरे विश्व भर में जलाशय का साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कहां की पूर्व में भी आदेश अनुसार अस्पताल और स्टेशन में साफ सफाई अभियान चलाया गया था। 2 वर्षों से तालाबों की साफ सफाई की जा रही है। इन्होंने बताया कि साफ सफाई मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। संत निरंकारी मिशन सेवा दल के संचालक वीरेंद्र कुमार दास ने बताया कि पूरे विश्व भर में तालाब जलाशय की साफ सफाई आज के दिन चलाया जा रहा है इसी के निमित्त हम लोगों ने भी मानसरोवर तालाब की साफ सफाई किया। कहां की साफ सफाई जीवन के लिए उपयोगी है स्वच्छता से ही हम बीमारी को दूर कर सकते हैं।

मौके पर सेवा दल में राजेश महात्मा टहल महात्मा अर्जुन महात्मा सिकंदर महात्मा बिनोद महात्मा रंजन जसवाल महात्मा महिला सेवा दल संचालिका सरिता बहन जी पम्मी बहन जी माला बहन जी बिंदु बहन जी डोली बहन जी माला बहन जी वीना बहन जी सुनीता बहन जी उर्मिला बहन जी साफ सफाई में लगी हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular