Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची जिला कांग्रेस कमेटी का सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया...

रांची जिला कांग्रेस कमेटी का सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में झारखंड एनडीए के लोकसभा एवं राज्यसभा के वर्तमान सांसदों को राज्य की जनता के प्रति उनकी जवाब देही करने हेतु राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | इस आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिंदू रीति हवन सहित सभी धर्म के अनुसार प्रार्थना किया गया |

कार्यक्रम में उपस्थित रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मौके पर झारखंड से एनडीए के लोकसभा और राज्यसभा के सभी 12 सांसदों की तस्वीर लगाई गई थी। इन तस्वीरों के बगल में लिखा गया था कि झारखंड से सांसद चुने गए हैं इसलिए झारखंड की जनता का कर्ज अदा करें। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो ने कहा कि एनडीए सांसदों को ईश्वर सद्बुद्धि दें ताकि वे झारखंड और यहां की जनता के हितों की आवाज को संसद में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बुलंद करें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के सांसदों को झारखंड के हक में आवाज उठानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular