Thursday, July 3, 2025
Homeखबर स्तम्भहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। ये इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख थे। इनेलो मीडिया समन्वयक राकेश सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में उनके आवास पर शुक्रवार को निधन हो गया है। चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दुख व्यक्त करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर पोस्ट कर दुख जताया उन्होंने लिखा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया।

दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने दुख जताते हुए X पर पोस्ट किया

इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

RELATED ARTICLES

Most Popular