Monday, October 19, 2026
Homeधर्मसर्व सनातन समाज कल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा, बांग्लादेश में हिंदू समाज...

सर्व सनातन समाज कल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा, बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हमलों के खिलाफ उठाएगा आवाज

रांची, 9 दिसंबर – बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे लगातार हमलों और उनके मानवाधिकार के हनन के खिलाफ सर्व सनातन समाज कल (10 दिसंबर) को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। यह ज्ञापन वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स डे के मौके पर रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा जाएगा।कार्यक्रम में सर्व सनातन समाज के लोग अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजभवन पहुंचेंगे, जहां ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सर्व सनातन समाज बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों और अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकार हनन के मामले में अपनी चिंता और विरोध दर्ज कराएगा।

समाज के प्रतिनिधि विनोद कात्यायन ने कहा कि यह आंदोलन बांग्लादेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय दास प्रभु को देशद्रोह के आरोप में जेल में डाला गया है, जो सर्व सनातन समाज के लिए एक गंभीर मुद्दा है। समाज इसका विरोध करता है और बांग्लादेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular