Sunday, June 28, 2026
Homeखबर स्तम्भपांच को रांची पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

पांच को रांची पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

रांची : ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में पूरे भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चल रही है।

इसी क्रम में शंकराचार्य पांच अक्टूबर को रांची आएंगे। मीनाक्षी गली रातू रोड से पहाड़ी मंदिर तक शोभायात्रा में शामिल होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के साथ गो ध्वज स्थापित किया जाएगा। वे रानी सती मंदिर में सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अग्रिम यात्रा के लिए ओडिशा को प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular