Wednesday, June 24, 2026
Homeखबर स्तम्भबिजली कटौती से नाराज लोगों ने मकतपुर चौक किया जाम, विभाग के...

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने मकतपुर चौक किया जाम, विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप, समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

हाइलाइट्स

  • बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा
  • गिरिडीह के मकतपुर चौक पर लोगों ने किया सड़क जाम
  • फोर फोट्टी आने से टीवी, फ्रिज और पंखे जलने का आरोप
  • बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • जाम हटाने और लोगों को समझाने पहुंची नगर थाना पुलिस
  • लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

खबर विस्तार

गिरिडीह: लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और फोर फोट्टी की समस्या से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास के मोहल्लों के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मकतपुर चौक जाम कर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। बार-बार हाई वोल्टेज (फोर फोट्टी) आने के कारण कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं। लोगों का कहना है कि टीवी, फ्रिज, पंखे और अन्य घरेलू उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि अधिकारी न तो समस्या का समाधान कर रहे हैं और न ही फोन उठाकर शिकायत सुन रहे हैं। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता और विभाग की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जाम के कारण मकतपुर-टावर चौक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular