Wednesday, January 28, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत , पक्ष में पड़े 45...

हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत , पक्ष में पड़े 45 वोट

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट पास कर गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे) विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है।

इस दौरान भ्ााजपा का हंगामा जारी रहा। हंगामा कर रहे भ्ााजपा के विधायक सदन से वाक आउट कर गये।
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 और विपक्ष में शून्य मत पड़े। प्रस्ताव के पक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के 27, कांग्रेस के 17, राष्ट्रीय जनता दल के एक और सीपीआई विधायक के एक वोट पड़े।
जेएमएम से निष्कासित नेता चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने भी सरकार को समर्थन दिया। जेपी पटेल एब्सेंट रहे। सरयू राय तटस्थ रहे। विश्वास मत के पक्ष में 45 वोट पड़ेविपक्ष के वर्कआउट के बीच हेमंत सोरेन ने विश्वास मत हासिल किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular