Tuesday, January 20, 2026
Homeखबर स्तम्भतीन दिन से लापता चार वर्षीय प्रतिज्ञा का नही मिला सुराग

तीन दिन से लापता चार वर्षीय प्रतिज्ञा का नही मिला सुराग

बोकारो : सेक्टर चार थाना से सटे एतवार कॉलनी की रहने वाली गायब चार वर्षीय प्रतिज्ञा का तीन दिन बाद भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। बच्ची पांच मार्च को थाना के पास दुर्गा मंदिर के समीप खेल रही थी। शाम में उसकी मां नेहा देवी बच्ची को बुलाने गई, तो बच्ची गायब थी। शाम से लेकर रात भर बच्ची की तलाश में अकेली मां पड़ोसियों के साथ इधर-उधर भटकती रही।

उसके पति विकास झारखंड से बाहर मजदूरी करते हैं। छह मार्च को सेक्टर चार थाने में बच्ची के गायब होने की लिखित शिकायत की गई। मामले एक महिला पर संदेह भी व्यक्त की गई है। परंतु गायब होने के तीन दिन बाद भी पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं है। अनहोनी की आशंका में बच्ची की मां रोती बिलखती बच्ची की तस्वीर लिए हर रोज थाने का चक्कर लग रही है।

पुलिस का आश्वासन मां के जीने का सहारा बना हुआ है। आश्वासन के भरोसे हर सुबह शाम थाने में उसकी दस्तक होती है। फिर से निराश होकर वापस घर चली जाती है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र में पहले भी घटित हो चुका है। नौ वर्षीय लापता बच्ची का शव घटना के सप्ताह भर बाद गटर से बरामद किया गया था। अप्राकृतिक यौनाचार के बाद हत्या कर मासूम का शव गटर में डालकर ऊपर से ढक्कन डाल दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular