Thursday, September 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमैरी कॉम ने किया संन्यास से इनकार

मैरी कॉम ने किया संन्यास से इनकार

भारत की महान मुक्केबाज मैरी कॉम ने संन्यास की बात कर तहलका मचा दिया था। लेकिन 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने अभी संन्यास नहीं लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि इस ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा की मीडिया में जो कुछ भी उन्हें लेकर चल रहा है वो सही नहीं है। संन्यास अगर लेना हुआ तो वो खुद कैमरे पर आकर उसकी घोषणा करेंगी।

ज्ञात हो कि कोई भी पुरुष और महिला मुक्केबाजों केवल 40 वर्ष की आयु तक ही प्रतियोगिता में लड़ सकता है। ऐसा अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियमों के अनुसार है। एक रिपोर्ट्स कि माने तो मैरीकॉम की उम्र लगभग 41 वर्ष हो चुकी हैं।  बता दें कि मैरी कॉम विश्व की पहली महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने 6 बार विजेता का खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला है। 2006 में मैरी कॉम को पद्मश्री, 2009 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular