Wednesday, September 16, 2026
Homeखबर स्तम्भबाबूलाल मरांडी से मिले राजा पीटर, JMM ने ली चुटकी ,मानो खोया...

बाबूलाल मरांडी से मिले राजा पीटर, JMM ने ली चुटकी ,मानो खोया हुआ रत्न मिल गया

RANCHI : झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर 15 दिसंबर को जेल से बाहर आ गये.. जेल से बाहर निकलते ही राजा पीटर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. चर्चा ये हो रही है कि राजा पीटर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. फिलहाल जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसको लेकर यह कयास लगाये जा रहे हैं.

सुप्रिया भट्टाचार्य, केंद्रीय महासचिव: इस पर सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है बाबूलाल को ऐसा खोया हुआ रत्न मिल गया है जो उनके लिए तुरुप का पत्ता साबित होगा.

बीजेपी के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने  jmm पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति राजनिति से संबध रखता है वह व्यक्ति किसी भी राजनेता से मिल सकता मिल सकता है और अगर बाबूलाल मरांडी से मिलते है तो ऊसर इतनी है हाय तौबा क्यों मचा रहे है.उन्होंने jmm को याद दिलाते हुए कहा कि पोलित सोरेन कौन थे जिसे jmm ने टिकट देकर विधायक बनाया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular