Tuesday, September 15, 2026
Homeखबर स्तम्भसत्र में हिस्सा लेने से पहले खड़गे से मिले विपक्षी सांसद

सत्र में हिस्सा लेने से पहले खड़गे से मिले विपक्षी सांसद

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने से पहले सोमवार को विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की।

कांग्रेस ने बैठक का वीडियो एक्स पर साझा कर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में संसद सत्र को लेकर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है। यह सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 विधेयक सदन में पेश होने हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular