Tuesday, September 15, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित

भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 54 विधानसभा सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल करने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी।पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी। यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली थी। इस बैठक में ओम माथुर सभी जीते हुए प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाले थे। इस कार्यक्रम को स्थगित करने की कोई वजह भाजपा ने नहीं बताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular