Saturday, October 17, 2026
Homeक्राइमलोहरदगा में संदिग्ध हालात में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

लोहरदगा में संदिग्ध हालात में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

लोहरदगा : राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय चरहु में कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में मिला।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार निरहू निवासी नाबालिग मंगलवार को विद्यालय गई हुई थी। वह मध्याह्न भोजन के बाद विद्यालय से कहीं गायब हो गई। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। बुधवार सुबह उसका शव निरहू करंज मोड़ के समीप सड़क किनारे देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव के पास मोबाइल बरामद की है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular