Friday, January 30, 2026
Homeखेल जगतरांची जिला महानगर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा की पूरी जानकारी...

रांची जिला महानगर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा की पूरी जानकारी दी

रांची : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कारवां 5 फरवरी को झारखंड की राजधानी राँची पहुंच रहा है।न्याय यात्रा को लेकर झारखण्ड़ कांग्रेस ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारी की है।रांची जिला महानगर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा की पूरी जानकारी दी। जिसके तहत राहुल गांधी की कल 5 फरवरी को सुबह 9 बजे रामगढ़ चुटुपालु घाटी से यात्रा शुरू होगी। जिसके बाद ओरामंझी इरबा पहुंचकर इरबा में बुनकर समाज के उनका संवाद होगा। संवाद कार्यक्रम के बाद विकास बूटी मोड़,बरियातू होते हुए न्याय यात्रा दोपहर 1 बजे के आसपास कार्यक्रम स्थल शहीद मैदान पहुंचेगा। हालांकि इस यात्रा के दौरान रांची में कोई भी रोड शो की इजाजत नहीं मिली है।राहुल गांधी की सभा के बाद मानव श्रृंखला बना कर राँची ज़िला के बॉर्डर तक लोग राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी खूंटी के लिए रवाना होंगे और खूंटी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ रही भीड़ बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular