Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भएक ही परिवार के तीन लोगों की गोली से हत्या, ट्रिपल मर्डर...

एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली से हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम ही नहीं ले रहा | राज्य के मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने रविवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया. घर में मौजूद पति,पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. सकरपुरा चौक पर हुए ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई.  घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हांलाकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि अपराधियों का मकसक क्या था। किस रंजिशन से उन लोगों ऐसे जघन्य घटना को अंजाम दिया या फिर कोई वजह। पुलिस जांच में जुंटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular