Wednesday, September 16, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शौर्य दिवस पर शहीदो को श्रद्धांजलि दी

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शौर्य दिवस पर शहीदो को श्रद्धांजलि दी

बोकारो :  राष्ट्रीय विजय दिवस के मौके पर बोकारो के सिटी पार्क स्तिथ शहीद पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शौर्य दिवस मनाते हुए युद्ध मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी, भारत माता की जय के नारे लगाकर पूरे वातावरण को देशप्रेम की भवना से ओतप्रोत कर दिया।
आज ही के दिन 16 दिसम्बर 1971 में भारत ने पाकिस्तान के युद्ध जीता था। 16 दिसम्बर को ही भारत ने अपनी सैन्य ताकत का एहसास दुनिया को कराया था, पूरे दुनियां के मानचित्र में एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण कर पूरे विश्व को अपना लोहा मनवाया।
1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध मे मात्र 13 दिनों में ही पाकिस्तान को धूल चटाते हुए पाकिस्तानी जेनरल ए के नियाजी को 93 हज़ार पाक सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। इसी युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान का एक हिस्सा बांग्लादेश के नाम से दुनिया के मानचित्र पर उदय हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular