Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भडीएवी गांधीनगर स्कूल के छात्रों ने गोशाला का किया भ्रमण

डीएवी गांधीनगर स्कूल के छात्रों ने गोशाला का किया भ्रमण

रांची : राजधानी के कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल (शिशु विहार) के छात्रों ने कांके गोशाला का भ्रमण कर सैकड़ों गायों को भोजन कराया। भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने घरों से एकत्रित हरी सब्जी, गुड़, रोटी, फल और भोजन सहित कई सामग्रियां गायों को खिलाकर उनकी सेवा एवं पूजा भी की। इस अवसर पर छात्र काफी उत्साहित दिखे। भाजयुमो संयोजक और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से प्रकृति एवं जानवरों से जुड़ने में मदद करने को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया गया है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, निराकार आचार्य, बीके सिन्हा, प्रमोद सहाय, जया जायसवाल और केके प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular