Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे कैबिनेट की पहली बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे कैबिनेट की पहली बैठक

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार) कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे। साय कैबिनेट की पहली बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी।इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साय की पहली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गांरटी और घोषणा पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा किया जाएगा।कई योजनाओं पर निर्णय और सभी सेक्रेटरी के साथ परिचयात्मक चर्चा होगी। ज्ञात हो कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कैबिनेट की पहली बैठक में गरीबों को 18 लाख आवास, पीएससी की जांच सहित कुछ और बड़े फैसले लेने की घोषणा की है।

इससे पहले बुधवार को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय सीधे मंत्रालय पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे। तीनों ने एक साथ अपना कार्यभार भी संभाल लिया। बैठक में प्राथमिकता के आधार पर लिए जा सकने वाले फैसलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम इस पर मंत्रिमंडल में चर्चा करेंगे।

इसके पहले भी मुख्यमंत्री चुने जाने पर ही साय ने मोदी की गारंटी को लागू करने का ऐलान किया था।इनमें किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने और 18 लाख जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए फैसला लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular