Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमनिका प्रखंड के नामुदाग में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों...

मनिका प्रखंड के नामुदाग में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

मनिका:प्रखंड मुख्यालय के नामुदाग पंचायत भवन में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रखण्ड विकास पधाधिकारी मनोज तिवारी,सीओ संतोष शुक्ला,प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,उप प्रमुख कांति देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,मुखिया दिनेश कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधी दारोगी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया। जिसमें अंचल,बाल विकास परियोजना,शिक्षा विभाग,पेंशन,कल्याण,अबुआ आवास,स्वास्थ्य विभाग,पशु पालन,बिजली विभाग,बैंक,जेएसएलपीएस,कृषि,श्रम,भूमि सुधार,पेयजल विभाग,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित कई विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गये थे। वहीं कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा अबुआ आवास है।

इसके अलावे ग्रामीणों को मनरेगा योजना,पशुपालन,बिजली विभाग,शिक्षा विभाग, कृषि, भूमि सुधार,पेयजल,कल्याण,राशन कार्ड,पेंशन,बाल विकास आदि योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की आवेदन देने के लिए भीड़ लगी रही। संबंधित स्टॉल पर प्राप्त आवेदन का तुरंत रजिस्ट्रेशन कर दिया गया। इस दौरान बीपीओ संतोष कुमार,पूर्व उप प्रमुख उमेश प्रसाद यादव,रोजगार सेवक उषा जयसवाल,पंचायत सेवक विकाश कुमार,आत्मा सिंह,आपरेटर त्रिलोकी यादव,राहुल कुमार यादव,योगेंद्र सिंह,समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular