रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धारा 370 के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया था और देश के पार्लियामेंट में जो किया उस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का तहे दिल से स्वागत है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों का जो सपना था वह आज साकार हुआ है।
ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से समन जारी किए जाने पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें बिना देर किए जाना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यदि कानून का पालन नहीं करते हैं तो राज्यपाल को इस दिशा में सख्त कदम उठाना चाहिए।
