Friday, March 6, 2026
Homeझारखंडअस्पताल में ड्यूटी जा रही महिला से दिनदहाड़े छिनतई

अस्पताल में ड्यूटी जा रही महिला से दिनदहाड़े छिनतई

बोकारो: दिनदहाड़े एक महिला से छिनतई करने का मामला प्रकाश में आई हैं। मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी मोड़ का है।

मालूम हो कि सेक्टर 2 सी निवासी सोनिता देवी अपने आवास से निकलकर को ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित डॉ ए के चौधरी के अस्पताल में ड्यूटी जा रही थी जहां पीड़ित महिला नर्स की काम करती हैं तभी सेक्टर 2 सी मोड़ पर एक युवक आया तथा महिला से पूछा कि यहां शिविर लगता है? जब महिला ने ने जवाब पता नहीं है दिया तभी एक और युवक आकर महिला के बगल में खड़ा हो गया,

इसके बाद महिला कुछ देर के लिए सेंसल्स हो गई,इस दौरान दोनों युवकों ने उसके कान की बाली,पर्स,पर्स में रखें गए मोबाइल फोन,गले से जिउतिया लेकर चंपत हो गए.पीड़ित महिला के मुताबिक पुलिस ने मोबाइल ट्रैक किया तो लोकेशन सेक्टर 12 मिला है,अब सिटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली है.घटना के बाद महिला का रो रोकर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular