Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भराजनीतिक रूप से सांसद को किया जा रहा है बदनाम: रंजीत कु...

राजनीतिक रूप से सांसद को किया जा रहा है बदनाम: रंजीत कु साहु

मनिका (लातेहार) मनिका : रविवार को कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत कु साहु अपने आवास में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताएं कि अभी तक आयकर अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है। फिर भी धीरज साहू के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। बलदेव साहू ग्रुप आफ कंपनी में धीरज साहू सहित छह भाई उनके परिजनों और मित्र जनों का फॉर्म है। धीरज साहू का अकेला फॉर्म नहीं है। उनका अकेला नाम लेना भाजपा के लोगों का गलत मानसिकता को दर्शाता है।

यह फॉर्म अन्य व्यापार दशकों से चल रहा है। रिटेल के सैकड़ो शराब दुकान होने के कारण अधिकांश पैसा नगद बिक्री से प्राप्त होता है। यह मामला जाकर विभाग से संबंधित है। फाइनेंशियल स्टेटमेंट बैलेंस शीट प्रॉफिट लॉस अकाउंट देखने का चीज है। जबकि उन लोगों को मालूम होना चाहिए की भारत चीन युद्ध हो रहा था तब बलदेव साहू ने भारत देश को बहुत ज्यादा मात्रा में सोना दान देने का काम किये थे।

आज भी वह परंपरा चलते आ रहा है। आज भी जनता दरबार अगर कहीं लगता है तो धीरज प्रसाद साहू के घर से ही लगता है। वैसे स्थिति में राज्यसभा धीरज प्रसाद साहू के नाम लेकर उनका सामाजिक और राजनीतिक रूप से बड़े पैमाने पर बदनाम किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस परिवार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर आनंद सिंह, रंजन कुमार, चंदन कुमार, रोशन प्रसाद, आदित्य कु साहु, सुजीत कु साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular