Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भउत्तम कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश में पुनः प्रदेश कार्यकारिणी...

उत्तम कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश में पुनः प्रदेश कार्यकारिणी के दायित्व पर मनोनित

मनिका : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पांडवों की नगरी इंद्रप्रस्थ में हो रहे अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रांत का 24 वां प्रांत अधिवेशन 07 दिसंबर को संपन्न हुआ जिसमें सत्र 2023–2024 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनिका के उर्जावान छात्र नेता  उत्तम कुमार को प्रांतीय अधिवेशन में पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया ।

ज्ञात हो कि उत्तम कुमार मूलतः मनिका के निवासी है उनकी शिक्षा डिग्री महाविद्यालय मनिका से राजनीति विज्ञान विषय से स्नातक तक पूरी हुई है, उत्तम 2019 से ही विद्यार्थी परिषद के संपर्क में है, वह 2019 से ही छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं, उन्होंने डिग्री महाविद्यालय में शिक्षा की क्रांति के लिए हर संभव प्रयास किया है, प्रखंड में छात्रों को कही भी दिक्कत हो तो उत्तम कुमार हर संभव उनकी मदद करने को तत्पर रहते हैं ।

उन्हें बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष रंजित रंजन, नगर उपाध्यक्ष गोविंद पासवान व दीपक कुमार, नगर मंत्री सौरभ भारती, सह मंत्री अभिषेक कुमार यादव, कॉलेज अध्यक्ष नीलम कुमारी उपाध्यक्ष चंदन,मंत्री विशाल समेत नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई के कई कार्यकर्ता शामिल हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular