रांची: राज्य के कई जिलों में चक्रवात मिचौंग का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही हैं। रुक-रुक कर बारिश होने से जनजीवन पर भी असर दिख रहा है। मंगलवार सुबह दस बजे तक राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश रिकॉर्ड किया गय।
खूंटी के तोरपा प्रखंड में सबसे अधिक 9.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। खूंटी जिला की बात करें तो यहां ओवरऑल नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। सिमडेगा में 9.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया जबकि कोलेबिरा में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गुमला, किरीबुरू, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, रांची में औसतन 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
