Saturday, April 25, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईएनडीआईए की बैठक में नहीं होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईएनडीआईए की बैठक में नहीं होंगे शामिल

रांची : नई दिल्ली में बुधवार को आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। व्यस्तताओं की वजह से वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अभी काफी व्यस्तता में हैं। ऐसे में वे तो बैठक में शामिल होने दिल्ली नहीं जा सकेंगे। हालांकि, उनकी ओर से उनका कोई प्रतिनिधि बैठक में जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने छह को इंडिया दलों की बैठक दिल्ली में बुलाई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular