रांची : धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की जेल के अंदर हत्या मामले को झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वत संज्ञान लेते हुए इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है। अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जानना चाहा है की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद इस प्रकार के फायर आर्म्स जेल के भीतर कैसे पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया गया।झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार से जानना चाहा की प्रशासन से कहां चूक हुई है।इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने जेल आईजी को कल वर्चुअल रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।कोर्ट ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है।